फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर महिला को पीटकर किया घायल

Sun, 22 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रामनगर कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के लड़के की शिकायत पर दंपति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामनगर कालोनी निवासी सतीश ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां संतोष का कुछ दिन पहले कालोनी के ही मामचंद के साथ किसी बात  को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपित व्यक्ति उसकी मां से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते मामचंद ने अपनी पत्नी सुनीता व दो लड़कों के साथ मिलकर उसकी मां संतोष पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मां गंभीर रूप से  घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे  तो आरोपित उसकी मांग को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसकी मां ने उसे घटना के बारे में अवगत करवाया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें