फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रख परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 07 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
साढौरा। गांव बाना बहादुरपुर में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने साढौरा-कालाआंब मार्ग पर मृतका का शव रख जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव की चार महिलाओं ने किशोरी को पानी में जहरीला पदार्थ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव की रेशमा ने बताया कि उनकी भतीजी संगीता साढौरा के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। बुधवार को दोपहर के समय संगीता घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव की ही चार महिलाएं उनके घर पर आईं और उन्होंने संगीता को किसी बात को लेकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर संगीता को दे दिया।

जिसे पीकर संगीता की हालत बिगड़ गई। बाद में घर पर पहुंची संगीता की मां कांता रानी व पिता पवन कुमार मौके पर पहुंचे और संगीता को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने संगीता की खराब हालत को देख उसे यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मगर संगीता की हालत देख ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पीजीआई जाते हुए संगीता की मौत हो गई। गुस्साए संगीता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर संगीता के शव को साढौरा-कालाआंब मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियाें पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को काटकर सड़क पर डाल दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पाकर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों सहित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मृतका के परिजन व ग्रामीण चारों महिलाओं समेत एक अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिससे ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की माता कांता ने बताया कि उनकी बेटी संगीता को उक्त चारों महिलाओं ने पता नहीं किस बात पर काफी बुरा भला कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दे पानी में जहरीला पदार्थ मिला कर दे दिया। इसके कारण से उनकी लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें