फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं तुम्हारे काबिल नहीं': सुहागरात पर टूट गए दुल्हन के अरमान, पति बोला- कमजोरी किसी को बताई तो दे दूंगा जान

Tue, 14 Nov 2023 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

आरोप है कि सुहागरात वाली रात को ही पति ने उसके प्रति किसी प्रकार का आकर्षण नहीं दिखाया। उसने कारण पूछा तो पति ने कहा कि वह उसके काबिल नहीं है।
विज्ञापन
wedding night
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में शादी के बाद सुहागरात को ही दूल्हे ने अपनी पत्नी के सामने बोल दिया कि वह उसके काबिल नहीं है। यह सुनते ही पत्नी को कुछ समझ नहीं आया और इस बारे में अपनी मां को बताया। शादी के अगले ही दिन दुल्हन के मायके वाले उसकी ससुराल में पहुंच गए। दुल्हन ने घर जाते ही अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी। दुल्हन ने पति की सच्चाई से पुलिस को अवगत कराया। इतना ही नहीं पति, सास-ससुर व दो बिचौलियों पर भी केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के युवक से कुछ समय पहले हुई थी। यह रिश्ता उसके पिता के जानकार दो बिचौलियों ने कराया था। शादी में उसके मायके वालों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल वालों की हर डिमांड को उसके माता-पिता ने पूरा किया था। शादी के बाद उसकी सुहागरात थी।

आरोप है कि सुहागरात वाली रात को ही पति ने उसके प्रति किसी प्रकार का आकर्षण नहीं दिखाया। उसने कारण पूछा तो पति ने कहा कि वह उसके काबिल नहीं है। वह यह सोचकर परेशान था कि यह बात सारी जिंदगी वह कैसे छिपाएगा।
विज्ञापन


दुल्हन का आरोप है कि उसके माता-पिता से ज्यादा से ज्यादा दहेज लेने के चक्कर में शादी की है। उधर पति धमकी देने लगा कि यदि उसकी शारीरिक कमजोरी के बारे में किसी को बताया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

सास-ससुर मांगने लगे कार
आरोप है कि इस बात का पता लगने पर उसके मायके वाले ससुराल में आए और उसके सास-ससुर से बात की। सास-ससुर कहने लगे कि उन्होंने शादी में कार नहीं दी है इसलिए उनका बेटा ऐसे कर रहा है। वह उनकी कार की मांग को पूरा कर दें, इसके बाद उनकी बेटी को हर प्रकार से खुश रखेंगे।

यदि उनके बेटे में कोई कमी है तो उसके दो भाई हैं। साथ ही कार की मांग पूरी न होने तक विवाहिता का घर नहीं बसने देने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर व दो बिचौलियों पर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें