फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी पर पंचायती रुपये को खुर्दबुर्द करने का आरोप

Fri, 27 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्तफाबाद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2010 में गांव अकबरपुर की पंचायत के खाते में विकास कार्य के लिए लाखों रुपये की राशी आई थी। मगर इस दौरान पुरानी पंचायत को चुनाव को लेकर भंग कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार ने अकबरपुर की पंचायत के खाते से दो लाख 84 हजार रुपये की राशि गायब कर दी। जब उसे मामले की शिकायत मिली तो उसने जांच शुरू कर  दी। जांच के दौरान अमित कुमार उक्त नकदी को खुर्दबुर्द करने का आरोपी पाया गया।

बीडीपीओ ने आरोपी अधिकारी से उक्त राशि को वापस मांगा। आरोप है कि अधिकारी ने उक्त राशि देने से मना कर दिया। उसने घटना की सूचना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोशल एजूकेशन एंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार के खिलाफ आईपीसी 409 व 201 के तहत पंचायती पैसे को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार है। छप्पर थाना प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें