फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों पर फब्तियां कस रहे सात युवकों को दबोचा

Thu, 13 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए रहे एंटी रोमियो अभियान की कमान बुधवार को गुप्तचर विभाग के हाथों में आई। सीएम फ्लाइंग के दिशा निर्देशों पर विभाग की टीम ने सिटी एसएचओ के साथ मिलकर शहर में एंटी रोमियो सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह सदस्यों की विभागीय टीम ने शहर के कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों पर फब्तियां कस रहे सात युवकों को दबोचा। पुलिस ने मनचलों के नाम व पते नोट कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के दिशा निर्देशों पर बुधवार को गुप्तचर विभाग की छह सदस्य टीम सिटी एसएचओ के साथ छोटी लाइन पर पहुंची। टीम ने यहां गुप्त तरीके एंटी रोमियो सर्च अभियान चलाया। टीम ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज, जीएनजी कॉलेज, एमएलएन कॉलेज, नेहरू पार्क, गुरु नानक खालसा कॉलेज, सिटी सेंटर, ओपी जिंदल व छोटी लाइन पर सर्च अभियान चलाया। टीम ने लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले सात युवकों को काबू किया। टीम के साथ सिटी एसएचओ सुभाष चंद्र भी थे। टीम ने मनचलों को पकड़कर सिटी एसएचओ के हवाले किया। पुलिस ने मनचलों के नाम व पते नोट किए। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गुप्त विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि सीएम फ्लाइंग के दिशा निर्देशों पर एंटी रोमियो सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक मनचलों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें