बढ़ापुर में पुलिस ने गांव तारापुर स्थित एक घर पर छापा मारकर भूसे में दबाकर रखे चीतल के सात सींग बरामद किया है। पुलिस ने घर के मालिक को गिरफ्तार कर चालान किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के अनुसार पुलिस को थाना क्षेत्र के गांव तारापुर में असलम के घर पर भूसे में छिपाकर रखे गए चीतल के सींग होने की सूचना मिली। पुलिस ने मंगलवार देर रात असलम के घर की तलाशी ली और भूसे में छिपाकर रखे गए चीतल के सात सींग बरामद किए।
पुलिस असलम और बरामद सींगों को थाने ले आई। असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी की पत्नी अमीना ने एसपी को भेजी शिकायत में कहा है कि उसके पति की गांव के एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। पुलिस से हमसाज होकर मामला बनवाया है। पुलिस ने असलम की पत्नी के इन आरोपों को निराधार बताया है।