फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवती को हरिद्वार ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 26 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
minor raped
विज्ञापन
अंबाला जिले के गांव ननगौली निवासी युवक थाना साढौरा के अंतर्गत एक गांव की युवती को अगवा कर हरिद्वार ले गया, जहां आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती आरोपी युवक से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की मदद से पीड़ित युवती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक पर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना साढौरा के अंतर्गत एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अंबाला जिले के गांव ननगौली निवासी गुलशन के साथ जान पहचान थी। जून 2016 में वह किसी काम से बाहर गई थी। रास्ते में उसे गुलशन मिल गया। इस दौरान गुलशन ने उसे अगवा कर लिया और उसे हरिद्वार ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन आरोपी किसी काम से बाहर गया था, तब वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने सिविल अस्पताल ले जाकर युवती का मेडिकल कराया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 365, 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही एएसआई परमजीत कौर का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें