फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दस के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाल दिया। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने उनके आरोपी पतियों समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जठलाना निवासी नजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी एक अक्तूबर 2014 को बिलासपुर निवासी हनीश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा, किंतु बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और इसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने मायके आकर इस बारे परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नजमा की शिकायत पर उसके आरोपी पति हनीश, ससुर अब्दूल, सास शहज, ननंद निशा व एक अन्य व्यक्ति गुलजार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, शहर की यमुना गली निवासी भावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 मई 2011 को अंबाला कैंट निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे और इसको लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि जब आरोपियों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति संजय ससुर जगदीश, सास रेनू व दो अन्य नीरू व राजेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप मेेें केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें