फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कांटा के पीछे खेत में पड़ा मिला व्यक्ति का शव

Thu, 17 Dec 2015 12:13 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मारवा कलां गांव में लगे धर्म कांटा के पीछे बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर को देख कर लगता है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। शिनाख्त न होने के कारण थाना बिलासपुर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जगाधरी के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारवा कलां में बस अड्डे के नजदीक धर्म कांटा लगा हुआ है। इसके पास ही एक गन्ने की चर्खी चल रही है। चर्खी पर काम करने वाले मजदूर बुधवार सुबह जब धर्म कांटा की तरफ गई तो उन्होंने खेत में एक सिख व्यक्ति को पडे़ देखा। पहले तो लेबर ने सोचा की शायद कोई शराबी शराब पीकर लेटा है।

 लेकिन आवाज देने पर भी जब वह नहीं उठा तो उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। मामले की सूचना थाना बिलासपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें