फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने निगला जहर

Thu, 10 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कांट्रैक्ट पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर कमल कुमार वीरवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खाकर ड्यूटी पर पहुंच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसके जहर खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूनम दहिया ने बताया कि वीरवार दोपहर को करीब एक बजे कंप्यूटर ऑपरेटर कमल कुमार जहरीला पदार्थ खाकर सिविल अस्पताल पहुंच गया। दो बजे से उसकी ड्यूटी शुरू होनी थी। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़नी शुरू हो गई, तो उसे अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने इमरजेंसी में भर्ती करा दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद जब कमल की स्थिति में सुधार नहीं दिखा तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉ. दहिया के मुताबिक कमल ने जहर क्यों खाया है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में पुलिस तथा आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि फिलहाल उन्हें युवक द्वारा जहर खाने के संदर्भ में सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. दहिया ने बताया कि जिस समय कमल को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, वह नशे में धुत था। डॉक्टर ने उसके ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। ताकि नशे की मात्रा का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि कमल ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

डॉ. दहिया के मुताबिक कमल काफी समय से सिविल अस्पताल में डीसी रेट पर कार्यरत है। सूत्रों के मुताबिक कमल के पास एमएलसी के पैसों का रिकार्ड होता था। काफी समय से उसने सरकारी पैसों को जमा नहीं करवाया था। जिसके संदर्भ में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. दहिया ने उससे पूछताछ की थी। इस बारे में डॉ. दहिया का कहना है कि आज ही कमल ने एमएलसी के बकाया पैसों को जमा करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें