फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: देसी दवाखाना वालों ने उपचार के नाम पर खींची आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर सवा दो लाख रुपये हड़पे

Mon, 04 Jul 2022 02:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पीड़ित कान का उपचार कराने के लिए देसी दवाखाना वालों के पास गया था। आरोपियों ने दो लाख रुपये और मांगे तो थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में उपचार करने के नाम पर देसी दवाखाना चलाने वाले दो लोगों ने एक व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो खींच ली। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे सवा दो लाख रुपये भी ले लिए। अब वह दो लाख रुपये और मांगने लगे तो पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

   
क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। एक दिन उसके कान में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। वह दवाई लेने के लिए रादौर गया। उसने रादौर में अनाज मंडी के पास देसी दवाखाना की एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। उसके संचालक ने उसे कान का चेकअप करने के लिए अपनी गाड़ी में बिठा लिया।

वहां पर एक व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था। दोनों ने उसके कान का शर्तिया उपचार करने की बात कही। उसका उपचार करते हुए दोनों ने पता नहीं उसे क्या सुंघा दिया। आरोपियों ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो खींची और कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। चार-पांच दिन बाद उसके मोबाइल पर फोन आया कि यदि उसने डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे समाज में बदनाम कर देंगे।
विज्ञापन


उसके घर पर किन्नरों को भेज देंगे। उसकी फोटो को वायरल करके उसका जुलूस निकाल देंगे। उसने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह उसे दोबारा ब्लैकमेल करते हुए 75 हजार रुपये मांगने लगे। इस बार उसने रुपये उनके खाते में जमा कराए। अब दोनों उससे दो लाख रुपये और मांग कर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें