फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सास, बहू का पर्स निकाला

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झांसी रानी चौक के निकट पर्स चोरी करने वाली महिला को पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली।  बाजार में सामान खरीदने जा रही सास, बहू के थैले से खानाबदोश महिलाओं ने पर्स निकाल लिया। पर्स में 1600 रुपये की नगदी थी। सास, बहू महिलाओं को पकड़ कर कोतवाली में ले गईं। पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली तो उनके थैले से नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन


थाना रतनपुरी के गांव बड़सू निवासी सविता व उसकी पुत्रवधू सोनिया शुक्रवार को गांव से बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। बिद्दीवाड़ा बाजार में दोनों सामान खरीदने के लिए जा रही थीं। रास्ते में खानाबदोश तीन महिलाओं ने उनके थैले में रखे पर्स को निकाल लिया। दुकान पर सामान खरीदने के लिए पैसे निकालने पर पर्स चोरी होने का पता चला।

दोनों ने महिलाओं को ढूंढा तो तीनों महिलाएं जुमा पैठ में घूमते हुए मिल गईं। महिलाओं के पकड़ने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इन खानाबदोश महिलाओं की तलाशी ली तो इन पर केवल 200 रुपये निकले। बाकी पैसों इन महिलाओं ने बताने से इंकार करते हुए चिल्लाने लगी। तीनों महिलाओं को पकड़ कर कोतवाली ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो महिलाओं के थैले से ही बाकी 1400 रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने सास व बहू से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें