फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलवरों से बचकर छत से भाग रहा था युवक, करंट लगने से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के कैंप के वीना नगर कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट हुई। हमलावरों से बचकर छत से भाग रहा अजय बिजली की तारों की चपेट में आ गया। उसमें वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार है। उधर, शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना था कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कैंप में कुछ दिन पहले दीपक और मनमोहन पक्ष का विवाद हो गया था। तब भी मारपीट हुई थी, लेकिन मामला निपट गया था। रविवार को दीपक पर हमला किया गया। इससे विवाद बढ़ गया। बाद में दूसरे पक्ष के युवक मनमोहन की बैठक में आ गए और हमला कर दिया। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। इस दौरान हमलावरों को देखकर अजय भागने लगा तो वह छत से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें