फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथिक इन होटल का 75 फीसदी हिस्सा जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथिक होटल जमींदोज
विज्ञापन


गोंडा। आठ वर्षों से पूरे जिले में चर्चा का विषय बने रहे पथिक इन होटल आखिरकार धराशाई हो ही गया। पहले दिन होटल जेसीबी से नहीं टूट सका, जिसके बाद पोकलैंड मशीन ने होटल को ढहाने की मुहिम शुरू की। अभियान के चौथे दिन होटल का 75 फीसदी हिस्सा टूट कर जमींदोज हो गया। अभियान के दौरान पोकलैंड मशीन खराब हुई तो सोमवार को दूसरी मशीन मंगाई गई। दोपहर से होटल तोड़ने का कार्य शुरू हुआ जो शाम तक चला। बताया जा रहा है कि 75 फीसदी से अधिक हिस्सा तोड़ दिया गया है। अब मंगलवार तक होटल पूरी तरह ढह जाएगा। इसके अलावा अब तक करीब 86 मकानों और दुकानों को धराशाई किया जा चुका है। अभी दूसरी तरफ के अवैध कब्जे को भी हटाना है।

फोरलेन निर्माण को पूरा कराने के लिए बीते 7 जून को अवैध कब्जों के विरुद्ध शुरू हुए अभियान के चौथे दिन पूरा जोर होटल को गिराने पर रहा। बीते 30 सालों से सड़क के दोनों तरफ के अवैध कब्जों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 113 से अधिक मकानों और दुकानों को हटाए जाने का कार्य आगे तो बढ़ा है लेकिन अभी पूरी तरह से कब्जे नहीं हटाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन दिनभर की कसरत से होटल का अधिकांश हिस्सा तोड़ा जा चुका है। जिले भर के लोगों की नजर होटल पर टिकी थी। अब अधिकांश हिस्से के तोड़ दिए जाने के बाद लोगों ने महसूस किया कि अब कोई भी अवैध कब्जा नहीं बचेगा। मंगलवार को लगभग एक तरफ का कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब दूसरे तरफ के अवैध कब्जे को भी हटाने का कार्य मंगलवार के बाद से शुरू होगा। अवैध कब्जा हटने के बाद फोर लेन निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। अभी तक रोड का निर्माण बड़गांव चौराहे पर रुका है। आगे की रोड टू लेन ही बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें