फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर चालक से बाइक सवार युवकों ने छीने 30 हजार व सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के गंगानगर कॉलोनी में थ्री व्हीलर चालक से बाइक सवार युवक 30 हजार की नकदी व सोने की चेन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को वह को अपना थ्री व्हीलर लेकर जगाधरी गौरी शंकर मंदिर से चुना भट्टी के लिए चला था। जब वह गंगानगर कॉलोनी में मदरसे के समीप पहुंचा, तब तीन चार युवकों ने अपनी बाइक थ्री व्हीलर के आगे लगा दी। इसके बाद उसे थ्री व्हीलर से निकाल कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर तीन हार व गले से सोने की चेन लेकर चले गए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें