अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसडीएम ने आपूर्ति विभाग और पुलिस टीम के साथ आर्यपुरी बाईपास रोड स्थित एसएमआई गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने राशन का अनाज और चावल से भरी गाड़ी को पकड़ा। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया। छापेमारी मेें गाड़ी से 35 क्विंटल गेहूं और दस क्विंटल राशन का चावल बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 10 किलो मादक पदार्थ डोडा भी बरामद किया है।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम ने आपूर्ति विभाग और पुलिस टीम के साथ एसएमआई गोदाम पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने टीम ने एक गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच मौका पाकर गाड़ी का चालक भाग निकला, जिससे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। छापेमारी मेें गाड़ी से 35 क्विंटल गेहूं और दस क्विंटल राशन का चावल बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 10 किलो मादक पदार्थ डोडा भी बरामद किया है। बकौल एसडीएम एसएमआई की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस उसको पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। डिप्टी आरएमओ निहारिका को मौके पर एसएमआई गोदाम पर बुलाया गया। एसडीएम ने डिप्टी आरएमओ को गोदाम के रजिस्टरों और गोदाम में लगे अनाज और चावल के स्टाक की गहनता से जांच करके रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
आपूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना ने राशन की कालाबाजारी के आरोपी इरफान निवासी मोहल्ला बेगमपुरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोपी के पास से बरामद हुई गाड़ी पर आगे और पीछे कही नंबर प्लेट नहीं मिली। गाड़ी के अंदर से 10 किलो डोडा बरामद होने के मामले में पुलिस ने भी आरोपी इरफान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसडीएम ने बताया कि राशन के कट्टों की पलटी किए जाने की सूचना पर छापा मारा गया था। केस दर्ज किया गया है। एसएमआई की भूमिका संदिग्ध मिलने पर डिप्टी आरएमओ को विभागीय स्तर पर जांच पड़ताल को कहा गया है।