फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममीदी के पास डेरे में छुपे हुए थे एमआर गैंग के दो शूटर, बराड़ा में की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ममीदी के पास एक डेरे में छुपे बैठे एमआर गैंग के दो शूटरों को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया। दोनों शूटर के पास से दो देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों पर बराड़ा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत दस-दस आपराधिक केस दर्ज है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। एक शूटर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार के बच्चों की कार रोककर ड्राइवर पर पिस्टल तानने के मामले में भी आरोपी है। दोनों शूटर जिस युवक के डेरे में छुपे हुए थे, उसके पास से भी पुलिस को अवैध हथियार बरामद किए है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

डेरे में दो बदमाशों के छुपे होने की मिली थी सूचना :
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बदमाश ममीदी स्थित एक डेरे में छिपे हुए है। हैड कांस्टेबल रोहण के नेतृत्व में राजकुमार, राजू राणा, विपिन, सुखदेव व संजीव की टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। पुलिस ने वहां से डेरा मालिक ममीदी निवासी अमन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी अमित मलिक व पंकज के नाम से हुई। दोनों आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा राउंड बरामद किए। पुलिस ने डेरा मालिक अमन के पास से भी देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू की। जिसमें खुलासा हुआ, कि आरोपी मोनू राणा गैंग के सदस्य है। दोनों आरोपी शूटर है।
दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास व लूट समेत दस केस दर्ज :
इंचार्ज मेहर लाल ने बताया कि आरोपी अमित व पंकज एमआर गैंग के शूटर है। दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, व लूटपाट समेत दस मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। सभी केस अंबाला, पंचकुला व यमुनानगर में दर्ज है। दोनों आरोपी बेल जंपर है। इसके अलावा जिस आरोपी अमन के डेरे में आरोपी छुपे हुए थे, पर दो मामले दर्ज है। आरोपियों पर अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य जिलों में भी मामले दर्ज है।
विज्ञापन

दोनों शूटर ने बराड़ा में की थी हत्या, मुलाना में हत्या का प्रयास :
दोनों आरोपियों ने वर्ष 2014 में बराड़ा में एक व्यक्ति की हत्या की थी। जिस मामले में दोनों आरोपी भगोड़े घोषित है। वर्ष 2015 में मुलाना में हत्या के प्रयास के केस दर्ज था। इसके अलावा दोनों आरोपियों पर वर्ष 2016 में शहर यमुनानगर में डकैती, 2015 में फर्कपुर में फायरिंग, फरवरी 2012 में खिजराबाद में पिस्टल के बल पर लूट समेत लगभग दस केस दर्ज है। आरोपियों से जेल में मोबाइल भी पकड़े गए। जमानत लेकर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उन्हें कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। अंबाला व यमुनानगर पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।
काला राणा के भाई सूर्य राणा के साथ मिलकर पूर्व विधायक के ड्राइवर पर तानी थी पिस्तौल :
आरोपी अमित मलिक व पंकज मलिक आरोपी काला राणा के साथी हैं। काला राणा और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चलती आ रही है। आरोपी काला राणा पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र व उसके साथी पर फायरिंग का आरोप है। 24 अगस्त 2016 को आरोपी पंकज मलिक व काला राणा के भाई सूर्य राणा ने पूर्व विधायक के परिवार के बच्चों को छोड़ने जा रहे कार ड्राइवर को रोककर पिस्टल तानी थी। पुलिस ने तब दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
2015 में पंचकूला और 2017 में पेहवा पुलिस ने किया था गिरफ्तार :
अक्तूबर 2015 में पंचकूला पुलिस ने भी इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने मोनू राणा के साथ सात बदमाशों को काबू किया था। उसमें पंकज और अमित भी थे। इसके साथ ही एमआर गैंग सरगना मोनू राणा पर यमुनानगर कोर्ट में गोली चलाने वाले नाबालिग आरोपी की हत्या के प्रयास में भी पुलिस ने उन्हें दबोचा था। अप्रैल 2017 में पुलिस एक नाबालिग आरोपी का पेपर दिलाने शहजादपुर लेकर जा रही थी। पंजोखरा पुलिस थाना के एरिया में बदमाशों ने पुलिस की कार को टक्कर मार दी थी। तब पुलिस ने एक को दबोच लिया और अन्य फरार हो गए थे। बाद में पंकज और अमित को पुलिस ने पेहवा से काबू किया था।
अब अंबाला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी :
गुप्त सूचना के आधार पर ममीदी डेरे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी एमआर गैंग के शूटर है। एक आरोपी पर दस, दूसरे आरोपी पर आठ व आरोपी डेरा मालिक पर दो केस दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी अंबाला में कोर्ट से भगोड़े घोषित है। अब अंबाला पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मेहर लाल, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें