फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी पर काम करने वाले नौकर की मौत के मामले में फैक्टरी मालिकों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जनवरी माह में शहर के एक उद्योगपति की डेयरी पर काम करने वाले यूपी एटा निवासी डिप्टी उर्फ गेंदामल की मौत के मामले में पुलिस ने उद्योगपति पिता, उसके पुत्र व पुत्रवधु पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की। मृतक के भाई का आरोप था कि फैक्टरी मालिक ने उसके भाई की मौत की सूचना न तो परिवार को दी और न ही पुलिस को। उन्हें सूचना दिए बिना ही उसका संस्कार करा दिया। 13 दिन तक जब गेंदामल से संपर्क नहीं हुआ तो उसका भाई उसे तलाशते हुए यमुनानगर डेयरी में पहुंचा। यहां गेंदामल के न मिलने पर फ़ैक्टरी में गया। जहां फैक्ट्री के चौकीदार के माध्यम से मालिक ने कहा कि उसका भाई मर चुका है। गेंदामल के भाई का आरोप है कि फैक्टरी के मालिकों ने साजिश के तहत उसके भाई की हत्या की, इसके बाद उसके शव को खुर्दबुर्द कर दिया। कार्रवाई न होने पर मृतक के भाई जिलेदार ने इसकी शिकायत एसपी को दी थी। जिसके बाद अब पुलिस ने दूध डेयरी संचालक एवं स्टील क्रॉफ्ट फैक्टरी के मालिक रवि, उसके बेटे रमन व पुत्रवधु साक्षी के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने, शव को खुर्दबुर्द करने समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को ये दी थी जिलेदार ने शिकायत :
यूपी के ऐटा जिले के राजा का रामपुर मोहल्ला निवासी जिलेदार ने एसपी को शिकायत दी है कि उसका भाई डिप्टी उर्फ गेंदामल औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टील क्राफ्ट फैक्टरी के मालिक रवि व उसके बेटे रमन की दूध की डेयरी पर काम करता था। वह 12 हजार प्रति माह के वेतन पर लगा हुआ था। फोन पर परिवार से अक्सर बातचीत करता था और समय-समय पर घर पर आना जाना भी था। वह चार साल से अपना आधा वेतन अपने मालिक के पास ही जमा करा रहा था। वह कहता था कि वह भतीजे की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा है। नवंबर 2018 में डिप्टी ने उसे बताया था कि उसने अपने मालिक को पैसे के लिए बोल दिया है और जनवरी में पैसे मिल जाएंगे। जनवरी माह में वह अपने भाई के मोबाइल पर फोन करता रहा, लेकिन फोन नहीं मिल पाया। कई दिन तक भाई से संपर्क न होने पर 29 जनवरी को वह अपने भाई की तलाश में यमुनानगर आया था। वह उस डेयरी पर गया, जहां पर उसका भाई काम करता था, लेकिन उसका भाई नहीं मिला। वहां पर काम करने वाले मजदूर ने उसे कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह डेयरी मालिक की इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री में पहुंचा। फैक्ट्री के गेट पर तैनात चौकीदार ने उसे गेट पर रोक दिया, और बोला कि वह मालिक से पूछकर आ रहा है। चौकीदार ने वापस आकर कहा कि मालिक कह रहा है कि उसका भाई मर चुका है। उन्होंने कहा है कि उसे यहां से भगा दो। जिलेदार का आरोप है कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई है। इसमें फैक्टरी मालिक, उसका बेटा व पुत्रवधू शामिल है।
शादी का कार्यक्रम करना पड़ा रद्द :
जिलेवार ने बताया कि परिवार गेंदामल के घर वापस आने का इंतजार कर रहा था, क्योंकि उसने कहा था कि वह यमुनानगर में काम कर भतीजे की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा है। लेकिन न तो वह घर लौटा और न ही पैसे गए। इससे परिवार को शादी ही रद्द करनी पड़ी और उसकी तलाश में यमुनानगर आ गया।
विज्ञापन

परिवार से संपर्क करने का किया था प्रयास, बीमारी से हुई थी मौत :
डेयरी-फैक्टरी संचालक रमन गुप्ता का कहना है कि डिप्टी हमारी डेयरी पर काम करता था। उसके आगे पीछे कोई नहीं था। वह कई दिनों तक बीमार रहा। उन्होंने उसका इलाज भी कराया, लेकिन 16 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने डिप्टी के मोबाइल से उसके परिवार का मोबाइल नंबर तलाशा, लेकिन नहीं मिला। उसके परिवार से संपर्क नहीं हो पाया था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन पर लगाए आरोप गलत है।
यूपी के जिलेदार ने शिकायत पर उसके भाई की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने फैक्टरी व डेयरी मालिक रवि, उसके बेटे रमन व पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रतन लाल, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें