फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा में धड़हल्ले से चल रहा नशे का कारोबार, पुलिस सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार, पुलिस सुस्त, नशेड़ियों की शरणस्थली बने जर्जर भवन, मिलीं दवाइयां और सीरिंज
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बा बिलासपुर व आस पास के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन फैल रहे नशे ने युवाओं के भविष्य को खत्म करना शुरू कर दिया है। नशे की चपेट में ज्यादातर युवा व नाबालिग बच्चे आ रहे है। प्रशासन के सख्त आदेश है कि कोई भी दुकानदार, मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी नाबालिग को नशीली वस्तु नहीं बेच सकता। इसके बाद भी युवाओं व नाबालिग बच्चों तक यह नशा आसानी से पहुंच रहा है। इसका सीधा असर बिलासपुर के कुछ सार्वजनिक स्थलों पर भवनों में आसानी से देखा जा सकता है। समाज के कुछ गणमान्य लोगों ने बीते दिनों वेद व्यास सरोवर के समीप एक पुराने भवन के कमरों में नशे के टीके लगाते हुए युवाओं को पकड़ा। पकड़े गए युवाओं ने बताया कि वे एक छोटी कटोरी में ऐविलवेट की शीशी से तरल नशे को निकालकर कटोरी में गर्म कर टीके में भरकर बाजू में लगाते हैं। काली माता का मंदिर, हरिजन बस्ती, चौराही रोड़, अनाज मंड़ी बिलासपुर सहित रणजीत पुर के समीप स्थित छोटी दुकानों पर शराब व अन्य अवैध नशों का कारोबार बेखौफ चल रहा है। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। जर्जर भवन बना नशेड़ियों की शरणस्थली,कस्बा बिलासपुर में अनेक जगह पर जर्जर भवन इन दिनों नशेडिय़ों की शरणस्थली बने हुए है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विशेष टीम का गठन कर इसकी जांच की जाएगी ओर अवैध रूप से बिक्र रही नशीली वस्तुओं पर रोकथाम की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो- 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें