फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
यमुनानगर। गांव दुसानी के नजदीक सड़क हादसे में करीब एक माह पहले घायल हुए युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कलानौर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय प्रमोद कुमार चार मार्च को बाइक पर किसी काम से यमुनानगर गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो गांव दुसानी के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया था। उसके भाई का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान सुधार न होने पर उसके भाई की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें