फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशुतस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से मुक्त करवाए 15 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो पशु तस्करों से मुक्त करवाए 15 मवेशी
यमुनानगर। मवेशियों को महिंद्रा पिकअप में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे पशुतस्करों से पुलिस ने 15 कटड़ों को मुक्त करवाया। पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पशुतस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलानौर पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर मवेशियों को महिंद्रा पिकअप में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने महिंद्रा पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोककर चैक किया तो उसमें 15 कटडे़ भरे हुए थे। पुलिस ने कटड़ों को मुक्त करवाकर मौके से दो पशु तस्करों को गिर तार किया है। पूछताछ में आरोपित पशु तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव कैलाशपुर निवासी नदीम व सलमान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें