फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल झपटने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, रिमांड में ओर होंगे खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे से मोबाइल झपटने के तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दुकान के बाहर बैठ गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल झपटने के तीन आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।
सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आजाद नगर सड़क पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में तीन युवक घूम रहे है। सूचना के आधार पर एएसआई राम प्रसाद की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आजाद नगर निवासी सुनील उर्फ काका, सलमान उर्फ बुगली व सचिन उर्फ जोनी के नाम से हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दोस्त की बाइक पर दिया था वारदात को अंजाम :
इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि पांच मार्च को जंगला वाली माता के नजदीक दुकान के बाहर बैठ एक बच्चा मोबाइल में गेम खेल रहा था। तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर बच्चे के पास आए और उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने जिस बाइक पर वारदात की, वह बाइक उनके दोस्त मुकेश की है। कुछ समय के लिए वह बाइक मांग कर लेकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
फोटो : 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें