सहारनपुर में ट्रेन डकैती, अंबाला-सहारनपुर के बीच अलर्ट, चेकिंग बढ़ाई
अंबाला-सहारनपुर के बीच गश्त के लिए आरपीएफ की विशेष टीम का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर से सटे यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार आधी रात को हथियारबंद बदमाशों ने मदुराई से देहरादून जा रही 12687 चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट की। इस ट्रेन का स्लिप रूट वाया यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक है। ट्रेन के जिन कोच में डकैती हुई है, वे मदुराई-देहरादून की तरफ जाते हैं। इस घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही अंबाला रेल मंडल अधिकारियों की तरफ से 12 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। जो रात को अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर स्टेशनों के बीच रात को गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखेगी। इस टीम में आरपीएफ के अंबाला, यमुनानगर और सहारनपुर थानों के प्रभारियों को शामिल किया गया है। वहीं यमुनानगर स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिछले साल जून में चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में भी यमुनानगर स्टेशन के पास इसी तरह चेन पुलिंग कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।
बॉक्स
सहारनपुर के पास हुई वारदात
शुक्रवार देर रात चेन्नई एक्सप्रेस लगभग ढाई बजे सहारनपुर स्टेशन से देहरादून व स्लिप रूट चंडीगढ़ के लिए निकली थी। सहारनपुर से रवाना के बाद जैसे ही ट्रेन हिंडन नदी के पुल पर पहुंची, तभी बदमाशों ने चेन खींचकर रेल को रुकवा दिया। इसके बाद आठ-दस बदमाश ट्रेन में चढ़ गये और एस-1, एस-2, एस-3 डिब्बों में यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान हरिद्वार के एक यात्री ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने सिर में भारी वस्तु से चोट मार कर उसे घायल कर दिया। लगभग एक घंटे तक चेन्नई एक्सप्रेस हिंडन नदी के पुल पर खड़ी रही और बदमाश लूटपाट करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने लगभग 20 यात्रियों के साथ लूटपाट की।
बॉक्स
एस 4 डिब्बे को बंद किया
बदमाशों ने एस4 डिब्बे में घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन यात्रियों ने उसका दरवाजा बंद कर लिया। जिस कारण बदमाश अन्य डिब्बों में नहीं घुस सके और उतरकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
रात के वक्त इन ट्रेनों का ठहराव
सहारनपुर साइड
-10:45 बजे 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट।
-11:08 बजे 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस।
-11:30 बजे 14524 हरिहर एक्सप्रेस।
-11:53 बजे 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस।
-रात 12:15 मिनट पर 13006 अमृतसर हावड़ा मेल।
-12:35 बजे 15212 जननायक एक्सप्रेस।
-01:32 बजे गंगा सतलुज एक्सप्रेस।
-2:12 बजे 04998 वाराणसी स्पेशल फेयर।
-2:40 बजे गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस।
-3:30 बजे हेमकुंठ एक्सप्रेस।
-3:52 लखनऊ स्पेशल फेयर।
-4:10 बजे 14632 देहरादून एक्सप्रेस।
-5:12 बजे 13152 कोलकत्ता एक्सप्रेस
-5:46 बजे 14646 शालीमार एक्सप्रेस।
-5:56 बजे 24888 ऋषिकेश लिंक एक्सप्रेस।
अंबाला की तरफ
-10:37 बजे 04611 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल।
-11:54 बजे 12903 गोल्डल टैम्पल सुपरफास्ट।
-12:08 बजे 13151 जम्मू तवी एक्सप्रेस।
-12:43 बजे 14631 अमृतसर एक्सप्रेस।
-1:03 बजे 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस।
-1:19 बजे 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस।
-1:14 बजे 12207 जम्मूतवी गरीब एथ एक्सप्रेस।
-2:13 बजे 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस।
-2:26 बजे 04401 श्रीवैष्णा माता कटरा एसी स्पेशल।
-2:40 बजे 04917 फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल।
-3:20 बजे 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस।
-3:50 बजे 13049 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस।
4:53 बजे 15651 लोहित एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस।
वर्जन
-अंबाला और सहारनपुर के बीच रात के वक्त ट्रेन पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जिन ट्रेनों में एस्कार्ट नहीं है, उनमें गश्त की जाएगी। खासकर स्लीपर कोच में सावधानी बरतने के निर्देश मिले हैं। प्लेटफार्म पर भी संदिग्ध यात्रियों की जांच की जाएगी। क्योंकि चोरी और लूटपाट की घटनाएं करने वाले बदमाश आसपास के स्टेशनों से ही ट्रेन में सवार होते हैं।-रमेश कुमार, एसएचओ, आरपीएफ थाना
फोटो नंबर 36