एनएचएम, नगरपालिका और भाकियू ने धरने देकर की नारेबाजी
यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारियों ने सोमवार को भी धरना जारी रखा। कर्मचारियों का यह धरना 12वें दिन में प्रवेश गया। परंतु अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एनएचएम कर्मचारी नेता अमित गुर्जर ने कहा कि हेड क्वार्टर से मांगों को लेकर दो बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अधिकारी किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए कर्मचारियों ने इस हड़ताल केेे जारी रखने का फैसला लिया है। उधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से दस से अधिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिसके चलते विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े नगर निगम एवं फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल की। यह भूख हड़ताल तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। पहले दिन भूख हड़ताल पर गुलशन भारद्वाज, रिंकू कुमार, पवन मसीह, रविंद्र कुमार गोल्डी, राजिंद्र, संदीप, विनोद प्रवेश परोचा रहे। वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार ससौली ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगो को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है परंतु कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
बॉक्स
बैठक के बाद भाकिसं ने फूंका पुतला
उधर, भारतीय किसान संघ की बैठक गांव स्यालबा महावीर राणा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत को लेकर रोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष पंडित लक्ष्मी चंद ने कहा कि सेना में अधिकतर किसानों के बच्चें हैं। किसानों ने केंद्र सरकार से अपील करते की वह पाकिस्तान को करारा जवाब दे। प्रदेश मंत्री रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच एकड़ तक के किसान को जो छह हजार रुपये देने की घोषणा उसे लेने से मना किया और कहा कि इन पैसों से सरकार आधुनिक हथियार ख़रीदे और दुश्मन देश को मुंह तोड़ जवाब दे। बैठक में जिला अध्यक्ष पिंटू राणा ने कहा की कश्मीर से धारा 370 खत्म की जाए। इस मौके पर रणदीप सिंह, राजदीप सिंह, किरण पाल, रामपाल, कंवर पाल, सुखविंद्र सरपंच, मोहन सिंह, नीरज गोस्वामी, सुखविंद्र भंभोल, ओम प्रकाश सरपंच आदि मौजूद रहे।
फोटो- 50 व 51