बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस का दावा, 12 कुबूली वारदात सीआईए टू की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार
यूपी से रात को कार में आते थे चोरी करने, मोबाइल टावर से बैंटरियां चुराकर हो जाते थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती 11 फरवरी को दादूपुर हैड स्थित मोबाइल टावर से कंटीले तार काट कर 12 बैंटरियां चोरी की थी। इसके अलावा पुलिस का दावा है कि चोरों ने 11 अन्य स्थानों पर भी मोबाइल टावरों से बैंटरियां चोरी की। आरोपी रात के समय यूपी से कार में सवार होकर चोरी करने आते थे और मोबाइल टावरों से बैंटरियां चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य खुलासे होने की संभावना है।
सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की फिराक में पश्चिमी यमुना नहर पुल बुड़िया के नजदीक चोरी की फिराक में दो आरोपी घूम रहे हैं। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बेहट निवासी सलीम उर्फ असगर, जाटावाला निवासी मुमताज उर्फ इंतजार के नाम से हुई।
बॉक्स
ये कुबूली वारदात:
इंचार्ज यादव ने बताया कि 11 फरवरी को आरोपी सलीम व मुमताज ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर दादूपुर हैड के नजदीक से मोबाइल टावर में ताला तोड़ कर और तारें काट कर 12 बैटरियां चोरी कर ली। आरोपियों ने तार काट कर चोरी को अंजाम दिया गया। इस दौरान निशा सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें चोरी करते देख लिया था। आरोपी यहां से फरार हो गए। कंपनी के अधिकारियों ने उनका पीछा किया था। लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खिजराबाद की तरफ फरार हो गए थे। पूछताछ में आरोपियों से फिलहाल 11 स्थानों पर मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चोरियां कहां और कब की। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
बॉक्स
चोरी करने के बाद यूपी भाग जाते थे आरोपी :
श्रीभगवान यादव ने बताया कि बैटरी चोर गिरोह के अभी दो सदस्य गिरफ्तार किए गए है। तीन सदस्य अभी बाकी है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यूपी के रहने वाले है। यह गिरोह भी उत्तर प्रदेश का है। वे रात के समय यूपी से मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने के लिए थो। जिसके वारदात को अंजाम देते थे। रात के समय ही चोरी करने के बाद आरोपी वापस यूपी में फरार हो जाते थे। गिरोह में छह सदस्य हे। जिसमें से दो काबू किए जा चुके है, तीन अभी फरार हैे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
फोटो : 23