फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार व रेहड़ी पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार और रेहड़ी पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, व्यक्ति घायल
विज्ञापन


यमुनानगर। खजूरी मोड़ पर शादीपुर के पास शनिवार शाम को गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली बाइक सवार व रेहड़ी पर पलट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बाइक सवार को गन्ने के नीचे से निकाला। गनीमत रही कि बाइक सवार को केवल हल्की चोटें ही आई। आशंका जताई जा रही थी कि ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए लेकिन बाद में केवल एक बाइक व रेहड़ी ही निकली।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार शाम को एक गन्ने से ओवरलोड भरी ट्रॉली शुगर मिल में आ रही थी। जैसे ही वह शादीपुर के खजूरी मोड़ पर शादीपुर के पास पहुंची तो ओवरलोड के चलते पलट गई। तभी साइड से निकल रहे हमीदा निवासी एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। वहीं, पास में लगी फ्रूट की रेहड़ी दब गई। ट्रॉली पलटने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत गन्ना हटाकर बाइक सवार को उसके नीचे से निकाला। लेकिन जब उसे गन्ने के नीचे से निकाला गया तो उसको केवल हल्की चोटें ही आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को उठाया। जब गन्ना हटाया गया तो उसके नीचे बाइक साइकिल व रेहड़ी निकली।
विज्ञापन

फोटो : 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें