बूथ बंद होने पर वोट डालने से मना करने पर पीटने के आरोप में 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यमुनानगर। जगाधरी के रामनगर में बने पोलिंग बूथ के बंद होने के बाद कुछ लोग वोट डालने के लिए आए लेकिन एक एजेंट न उन्हें मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। मामले में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
रामनगर निवासी राजिंद्र मित्तल ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नगर निगम के चुनाव को लेकर बूथ बना हुआ था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे बूथ का गेट बंद हो चुका था। इसके कुछ देर बाद संजय राणा लगभग 10 व्यक्तियों की वोट डलवाने के लिए लेकर आया। जिस पर एतराज किया कि अब शाम के साढे चार बज चुके हैं और गेट बंद हो गया है। आरोप है कि इस पर संजय राणा ने उसके मुंह पर हाथ में पाया पंजा मारा और कहने लगा कि तू हमें रोकने वाला कौन होता है। इस पर संजय व इसके साथियों ने उसे मारना शुरू कर दिया। चुनाव में पार्षद पद पर खड़ी शशि कांता के समर्थक आ गए और उन्होंने उसे छुड़वाया। अगर ये लोग उसे ना छुड़वाते तो आरोपी उसे जान से मार देते। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय राणा व मुरली यादव को नामजद करते हुए 15 लोगों पर एफआईआर दर्जकर ली है।