फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन जीतेगा नगर निगम चुनाव पर शर्त लगाने से मना किया तो बर्तन व्यवसायी को लोहे की पती से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन जीतेगा नगर निगम चुनाव पर शर्त लगाने से मना करने पर व्यवसायी को पीटा
विज्ञापन

अपने साले के साथ उसके घर जा रहा था व्यवसायी, बचाने आए साले से भी मारपीट
जगाधरी के गोरी शंकर मंदिर के नजदीक की घटना, दो भाई नामजद सहित दो अन्य पर एफआईआर
यमुनानगर। नगर निगम चुनाव में कौन जीतेगा, इस पर शर्त लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने बर्तन व्यवसायी चौक बाजार निवासी 63 वर्षीय विष्णु स्वरूप पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की पत्ती व डंडों से पीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जगाधरी के दो भाईयों पर उसके दो साथियों पर है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों भाईयों को नामजद करते हुए दो अन्य पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। चौक बाजार निवासी विष्णु स्वरूप ने बताया उनकी बर्तन बाजार जगाधरी में बर्तन की दुकान है। 16 दिसंबर को शाम करीब पौने पांच बजे वो अपने साले सिविल लाइन निवासी प्रवीण गुप्ता के साथ कार में उसके घर जा रहा था। जब वे गोरी शंकर मंदिर जगाधरी के पास पहुंचे तो वहां पर काफी लोग इक्ठठा हो रहे थे। वे भी लोगों को देख कर वहां पर रुक गए। तभी वहां पर अमर विहार कॉलोनी निवासी सोनू हरजाई, उसका भाई नरेंद्र हरजाई व दो अन्य व्यक्ति आ गए। वहां पर बात चल रही थी की कौन जीतेगा तो उसने कहा की 19 तारीख को पता चल जाएगा। इसी बात पर सोनू हरजाई, नरेंद्र हरजाई व उनके साथी ने उससे शर्त लगाने की बात कहीं लेकिन उसने शर्त लगाने से मना कर दिया। इस पर वे एक दम आग बबूला हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। सोनू हरजाई ने तेज धार लोहे की पत्ती नुमा चीज से वार किया। नरेंद्र हरजाई ने भी डंडे से उसके उपर वार किया। उस के साथियों ने भी उसे लाते मुक्के मारना शुरू कर दिया। उसके साले ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। उसने शोर मचाया। मौका पर उसका लड़का अभिषेक व अन्य परिवार के व्यक्ति आ गए। उन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसके बेटे व अन्य परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया। जहां मेडिकल करने के बाद उसके परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गया।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को नामजद कर दो अन्य पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा ररही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो : 43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें