फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबर मुंशी को रोक तीन बदमाशों ने पीट की लूटपाट, छह हजार की नकदी समेत पर्स व मोबाइल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
टिंबर मुंशी से तीन बदमाशों ने की लूटपाट, छह हजार की नकदी समेत पर्स व मोबाइल ले गए
विज्ञापन

पांजूपुर पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदातों को अंजाम, पुलिस ने की एफआइआर दर्ज
यमुनानगर। पांसरा स्थित बेहट टिंबर से छुट्टी कर घर लौट रहे बाइक सवार मुंशी को तीन बदमाशों ने रोककर लूटपाट की। बदमाश मुंशी को घसीटकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में ले गए। जहां डंडों से मारपीट कर उससे छह हजार रुपये समेत पर्स, बाइक, मोबाइल व अन्य दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने मुंशी की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांजूपुर निवासी कुलदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांसरा स्थित बेहट टिंबर पर मुंशी का कार्य करता है। रोजा की तरह बुधवार शाम वह अपनी बाइक से गांव में लौट रहा था। करीब सात बजे जब वह पांजूपुर नहर पुल पार कर बाईं तरफ मुड़ा, तो सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक के रुकते ही तीनों बदमाश उस पर टूट पड़े। बदमाश उसे खींचकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में ले गए। जहां बदमाशों ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट कर जख्मी करने के बाद तीनों बदमाश उसका मोबाइल, पर्स लूटकर उसकी बाइक पर वहां से फरार हो गए। पर्स में छह हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। वारदात के बाद उसने शोर मचाया। सड़क से निकल रहे राहगीरों की मदद से कुलदीप ने सूचना पुलिस को दी। लोगों ने कुलदीप को अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि अज्ञात तीन युवकों पर एफआइआर दर्जकर ली है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
फोटो : 43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें