फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयाने के नाम पर 10 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति के नाम करवा दी प्लाट की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बयाने के नाम पर 10 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति के नाम करवा दी प्लॉट की रजिस्ट्री
विज्ञापन

-आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव सुढैल निवासी एक युवक ने प्लाट को बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से बयाने के 10 लाख रुपये हड़पकर दूसरे व्यक्ति के नाम उक्त प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।
विज्ञापन

विष्णु नगर कॉलोनी निवासी सतीश गुप्ता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल वह प्लाट खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव सुढैल निवासी रविंद्र कुमार के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि उसका गांव के नजदीक ही एक प्लाट खाली है। वह उस प्लाट को बेच देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उससे प्लाट के बयाने के रूप में 10 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने जल्द ही प्लाट की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। मगर तय तिथि पर आरोपित ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने इस बारे में आरोपित से बात की तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। सतीश ने बताया कि जांच करने पर उसे पता चला कि आरोपी रविंद्र ने 31 मार्च 2017 को उस प्लाट की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी। उसने जब इस बारे में आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व 82 रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव राज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें