फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथ से बाइक सवार ने झपटा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के हाथ से बाइक सवार ने झपटा बैग
विज्ञापन

बैग में थी 17 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड के सामने बैंक वाली गली में बाइक सवार एक युवक महिला के हाथ से हैंड बैग झपट कर फरार हो गया। बैग में 17 हजार रुपये व मोबाइल था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांधी धाम कालोनी निवासी जगदीप कौर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देर शाम बाजार में किसी काम से गई थी। सोमवार रात दस बजे जब वह वापस घर लौट रही थी। बस स्टैंड के सामने जब वह बैंक वाली गली में पैदल जा रही थी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक उसके हाथ से बैग झपट कर फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इकट्ठा हुए। कुछ लोगों ने आरोपी युवक का पीछा कर उसे पकडने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई जयपाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें