अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां व महिला लापता
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां व एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
तीर्थ नगर टपरी निवासी महिला ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की 27 मई को किसी काम से बाहर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उधर, गांव देवधर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय लड़की 27 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। वहीं, पुराना हमीदा निवासी सुमित ने बताया कि उसकी मां 55 वर्षीय रामा रानी 24 मई को घर से बाहर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों मामले की जांच के बाद केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।