फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो सूने घरों से चुराया हजारों रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो सूने घरों से चुराया हजारों रुपये का सामान
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विन सिटी में चोरों ने दो सूने घरों का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। वहीं चोरों ने दो अन्य स्थानों से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कालिंदी कालोनी निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि 27 मई को वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 45 हजार रुपये व सोने के आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, पुराना हमीदा कालोनी निवासी कुसुम ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मई को सुबह घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर को जब वह वापस लौटी तो घर का लगा हुआ ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बि ारा पड़ा था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो बाइक चोरी :
मॉडल कालोनी निवासी चंदन ने बताया कि वह बाइक पर विजय बैंक में किसी काम से गया था। उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो वहां से बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी प्रकार चोरों ने गांव खदरी निवासी जितेंद्र कुमार की बाइक बुडिय़ा से चोरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें