युवक के साथ मारपीट कर छीनी नकदी व दस्तावेज
यमुनानगर। गांव जठलाना के नजदीक कुछ युवकों ने काम से लौट रहे एक अन्य युवक के साथ मारपीट कर आठ हजार रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर पांच आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने तोड़फोड़ व छीना झपटी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जठलाना निवासी लोकेंद्र चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई को वह रात साढ़े 10 बजे काम से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे जठलाना निवासी अमित कुमार, हरजीत उर्फ गुंगा, अशोक कुमार, माहित तथा उन्हेड़ी निवासी विशाल ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने रॉड व बिंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी उसके पास से आठ हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई यूनिस अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।