फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को छोड़ मुड़ते हुए बच्ची से टकराई बस, सड़क पर सिर लगने से मौत, बिफरे ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को छोड़ मुड़ते हुए बच्ची से टकराई बस, सड़क पर सिर लगने से मौत
विज्ञापन

खजूरी निवासी साढ़े तीन साल की तनिष्का बहादुर स्थित प्राइवेट स्कूल की प्री नर्सरी की थी छात्रा
शुक्रवार दोपहर को बच्चों को स्कूल से गांव छोड़ने आई थी बस, मुड़ते समय बच्ची से टकराई
परिजनों ने बस चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर।
जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की उसी के स्कूल की बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को गांव में छोड़कर मुड़ रही थी। मुड़ते हुए बस को पिछला हिस्सा लगने से बच्ची टकराकर नीचे गिर गई। सड़क पर सिर लगने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पिता प्रवीण उसके शव को हाथों दोनों हाथों में उठाकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। हादसे के बाद मौके पर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों ने बस चालक व परिचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज है।
गांव खजूरी निवासी प्रवीण सैनी व नीशू सैनी की साढ़े तीन वर्षीय इकलौती बेटी तनिष्का सैनी बहादुरपुर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की प्री नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार की दोपहर को वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल बस से अपने गांव खजूरी लौट रही थी। दोपहर को लगभग एक बजे उसकी बस गांव खजूरी में रुकी। इस दौरान बच्ची तनिष्का सहित करीब आठ-दस बच्चे बस से उतरे। प्रत्यक्षदर्शी सनी, महीपाल और काका ने बताया कि बच्चों को उतारकर चालक बस ने बस तेजी से मोड़ी। बस का पिछला हिस्सा बच्ची को लगा। बच्ची गिर गई और उसका सिर सड़क पर टकराया। उसके सिर से काफी खून बहने लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। बस 52 सीटर थी और यह बस का आखिरी स्टॉपेज था।
विज्ञापन


बच्ची की मौत पर बिफरे ग्रामीण, किया हंगामा :
बच्ची की मौत पर गमीण बिफर गए। ग्रामीणों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप था कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को टक्कर मारी है। जठलाना थाने से एएसआई सुरेश कुमार व सुरेश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर शांत किया। पोस्टमार्टम के दौरान भी माहौल गर्म रहा। परिजन व ग्रामीण किसी तरह का कोई हंगामा न करें, डीएसपी अजय राणा व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर रहे।

वर्दी पहनाकर भेजी थी स्कूल, कफन में पहुंची घर :
तनिष्का अपने माता पिता खजूरी निवासी प्रवीण सैनी व नीशू सैनी की इकलौती बेटी थी। इकलौती होने के कारण घर में सभी परिजन उससे बहुत प्यार करते थे। बच्ची परिजनों के अलावा पड़ोसियों की भी लाडली थी। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी उसकी मां नीशू सैनी ने उसे स्कूल की वर्दी पहनाकर स्कूल भेजा था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी आज अंतिम बार स्कूल की वर्दी पहन रही है। शाम को उसका शव वर्दी की जगह कफन में घर पहुंचा।

बस को मोड़ते हुए टकराई बच्ची :
स्कूल के प्रिंसिपल मुनीश का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के बाद खजूरी गांव में करीब दस बच्चों को स्कूल बस से उतारा गया। बच्चों को उतारने के बाद जब बस मुड़ने लगी तो बस का पिछला हिस्सा बच्ची से टकराया। सड़क पर गिरने से बच्ची के सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि बस चालक ट्रेंड है और कई सालों से उनके स्कूल की बस चला रहा है।
विज्ञापन


खजूरी में बस की टक्कर लगने से बच्ची की मौत होने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में बस को मोड़ते हुए पिछला हिस्सा लगने से बच्ची सड़क पर गिरी। सड़क पर सिर लगने से उसकी मौत हुई। मामले में बस को कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई दीदार सिंह, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें