अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर शुक्रवार देर शाम को बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई। दुर्घटना के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसकी वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाने का प्रयास किया लेकिन तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए काफी समय तक एंबुलेंस के नहीं आने के बाद लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया। इसके बाद और पुलिस के साथ बहस करने लगे आखिरकार लोगों का गुस्सा बढ़ता देख कर पुलिसकर्मियों ने जिप्सी में ही घायलों को लिटा कर तथा मृतक के शव को रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया पुलिस ने दोनों घायलों को भर्ती करा दिया गया जिनकी हालत गंभीर होने पर उनकी पहचान नहीं हुई है।