फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एक्टिवा की भिडंत में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एक्टिवा की टक्कर में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

फर्कपुर क्षेत्र में जगाधरी वर्कशाप के नजदीक एक माह पूर्व हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र में जगाधरी वर्कशाप के नजदीक करीब एक माह पहले हुई दो एक्टिवा की भिड़ंत में घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर की बावा कॉलोनी निवासी सुदर्शन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का गौरव राय (35) 31 अक्तूबर को एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से जगाधरी वर्कशाप की तरफ जा रहा था। रास्ते में जगाधरी वर्कशाप के नजदीक सामने से तेज गति से एक्टिवा लेकर आ रहे विष्णु नगर जगाधरी वर्कशॉप निवासी इशान ने उसके लड़के की एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में उसका लड़का गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक इशान के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें