फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डपंर की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में फिर तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से सड़क लाल हो गई। अब शहजादपुर-पांसरा रोड पर रविवार रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की शंभू कॉलोनी के पास हुआ। हादसे के समय दोनों चाचा भतीजे काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, सप्ताहभर में हुए सड़क हादसों में दस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
लापरा निवासी रवि कुमार (23) अपने भतीजे टिंकू (18) के साथ रविवार को किसी काम से यमुनानगर आए थे। काम खत्म करने के बाद रविवार देर रात दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। शहजादपुर-पांसरा रोड पर जब उनकी बाइक दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की शंभु कॉलोनी के पास पहुंची ही थी कि तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से चाचा भतीजे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद डंपर दोनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भाग गया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और चाचा भतीजे के शवों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनके मृत होने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोबाइल से हुई मृतकों की शिनाख्त
हादसे में डंपर की चपेट में आने से दोनों चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तलाशी लेने पर मृतक रविकुमार की जेब से एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें डायल नंबरों पर संपर्क कर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की और उन्हें हादसे की सूचना दी।
रोजाना कुचले जा रहे लोग, प्रशासन मौन
तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते जिले में रोजाना हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार डंपरों, ट्रकों और ट्रॉले के नीचे दबकर लोगों की जान जा रही है, मगर प्रशासन इसे रोकने का प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन की ओर से शहर के बीचों बीच से निकल रहे नेशनल हाईवे पर दिन के समय भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिससे भारी वाहन शहजादपुर पांसरा रोड से होकर बीकेडी रोड से होते हुए खनन जोन में जाते हैं, मगर स्पीड पर नियंत्रण लगाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

थर्मल पावर प्लांट की शंभू कॉलोनी के नजदीक हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। वहीं, सोमवार सुबह दोनों चाचा भतीजे के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरमेल सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें