फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी में कोठी के केयर टेकर की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी में कोठी के केयर टेकर की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

मौत से पहले हुई खून की उल्टी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
एफएसएल टीम ने भी जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महावीर कॉलोनी में कोठी के 42 वर्षीय केयर टेकर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की वहीं, एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
महावीर कॉलोनी में भगवानदास का पुराना घर है, जिनका परिवार अब चंडीगढ़ में रहता है। उनके घर की देखरेख के लिए व्यक्ति बांका को कोठी में एक छोटा कमरा दिया था, जहां बांका अपने बेटे के साथ रह रहा था। शनिवार को कोठी के सामने रहने वाले त्रिलोचन सुबह करीब साढ़े 10 बजे भगवानदास के घर की खाली जगह में गेहूं सुखाने आए। इस दौरान उन्होंने बांका के कमरे का दरवाजा खुला पाया और अंदर जाकर देखा कि बांका बिस्तर पर सीधा लेटा है। उसके पांव जमीन पर लटके हैं और मुंह से खून निकला हुआ है। त्रिलोचन ने बांका की मौत का अंदेशा होने पर बाहर जाकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांके को मृत अवस्था में पाया और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आसपास के लोगों ने बताया कि बांका बहुत शराब पीता था। प्रारंभिक जांच में भी अंदेशा जताया जा रहा है कि अधिक शराब पीने के बाद उसे रात में खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता लग पाएगी।
सब इंस्पेक्टर जयकिशन, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो-19, 20, 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें