फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमैन हॉस्टल के कमरों को किराया गबन करने में फंसे रेडक्रॉस के लेखाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वुमन हॉस्टल के कमरों का किराया गबन करने में फंसे रेडक्रॉस के लेखाकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हुडा सेक्टर-18 में सरकार की ओर से तैयार कराए गए वुमन हॉस्टल के कमरों का किराया गबन करने में रेडक्रॉस लेखाकार फंस गए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थाना शहर जगाधरी पुलिस ने जिला रेडक्रॉस सचिव की शिकायत पर की है, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रणदीप सिंह ने बताया कि करीब एक दशक पहले सरकार की ओर से हुडा सेक्टर-18 से लगते क्षेत्र में वुमन हॉस्टल का निर्माण कराया गया था। इसमें करीब 15 कमरे बनाए गए थे, जिनमें छात्राओं के रहने की सुविधा दी गई थी। इसके लिए जिला रेडक्रॉस की ओर से निर्धारित किराया लिया जाता था, जो सरकारी खाते में जमा करा दी जाती थी। लेकिन रेडक्रॉस अधिकारियों ने जांच में 2011 से अब तक के किराये की राशि खाते में जमा नहीं कराई है। इसको लेकर कई बार कहने पर भी रेडक्रॉस कार्यालय के लेखाकार प्रवीन कुमार ने यह पैसा जमा नहीं कराया। रणदीप सिंह ने बताया कि यह राशि करीब 11 लाख 82 हजार चार सौ रुपये बनती है। उन्होंने इस संबंध में थाना शहर जगाधरी पुलिस को धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह की शिकायत पर रेडक्रॉस के लेखाकार प्रवीण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसआई बलिंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें