फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर नाकेबंदी कर आने-जाने वालों पर पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर नाकेबंदी, आने-जाने वालों पर पैनी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। यमुनानगर में जिला पुलिस अलर्ट पर है, जिलेभर में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से यूपी, हिमाचल सहित जिले की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है, आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। दोपहिया सहित चार पहिया वाहनों को रोक कर जांच की जा रही है, उनके जरिए जिले में प्रवेश कर रहे लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अलावा जिले में धारा-144 लगा दी गई है। वहीं बुधवार को ट्विनसिटी में एसपी राजेश कालिया और खंडों में अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाले गए। इसमें लोगों से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में ट्विनसिटी में विभिन्न स्थानों से होते हुए जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाले। यह फ्लैग मार्च लघु सचिवालय से शुरू होकर जगाधरी बस स्टैंड, नाका रक्षक बिहार, गुलाबनगर चौक, त्रिकोणी चौक छछरौली रोड, बुड़िया चौक और अग्रसेन चौक, मधु चौक, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक, रेलवे स्टेशन से होते हुए आईटीआई चौक, फर्कपुर से होकर लघु सचिवालय तक निकाला गया। इसमें काफी संख्या में बाइक राइडर, पीसीआर और अन्य गाड़ियों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा खंड बिलासपुर में डीएसपी रणधीर सिंह और खंड रादौर में डीएसपी मदनलाल की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाले गए।
विज्ञापन

कानून का सम्मान करें
लोगों से अपील है कि वह शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से अपील है कि जिले में शांति और संयम बनाए रखें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए कानून का सम्मान करें। ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे जिले की कानून व्यवस्था एवं शांति भंग हों।
राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।
रादौर में डीएसपी मदनलाल के नेतृत्व में निकाला मार्च
रादौर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख फैसले के मद्देनजर रादौर और जठलाना में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व डीएसपी मदनलाल ने किया। मार्च खेडी लक्खासिंह से जठलाना तक निकाला गया। इस दौरान तहसीलदार रादौर अशोक कुमार, बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा, एसएचओ रादौर बलराज सिंह, एसएचओ जठलाना हरदीपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से मामले को लेकर शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की ओर से अफवाहें फैलाने की सूचना देने की अपील की। डीएसपी मदनलाल ने कहा कि सभी भाईचारा बनाए रखें और दंगा फसाद करने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गुरु ने की है मानवता की सेवा, सच्चाई की जीत होगी
रादौर। सीबीआई कोर्ट पंचकुला में बाबा राम रहीम गुरमीत सिंह के विरुद्ध चल रहे मामलों को लेकर डेरा प्रेमियों ने बुधवार को रादौर में एक पत्रकारवार्ता की। डेराप्रेमी जसवंत सिंह सिलीकलां, दर्शनलाल भंगीदास, केसर सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महाराज पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। साजिश के तहत उनके गुरु को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। वह मामले को लेकर डेरा प्रेमियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। उनके गुरु की ओर से मानवता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, जिससे मानवता की सेवा हुई है। इसके बावजूद उन पर झूठे मामले बनाकर उन्हेें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे डेरा प्रेमी सफल नहीं होने देंगे, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। न्यायपालिका, जो भी फैसला देगी उसका सम्मान किया जाएगा। उम्मीद है कि 25 अगस्त को फैसला उनके डेरा प्रमुख के हक में आएगा और सच्चाई की जीत होगी। मौके पर कंवरभान, हरीश सेतिया, प्रीतम सिंह, हेम सिंह, रामचंद्र, रोशन लाल, धर्मबीर, जिला सिंह, राजीव, कमल, अमन, लवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें