फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन

यमुनानगर। विजिलेंस ने जिला नगर योजनाकार के पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी पर एक जमीन की एनओसी दिलवाने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने बुड़िया निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने विजिलेंस को बताया था कि उन्होंने अपने गांव नगावा जगीर में जमीन की एनओसी लेने के लिए डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) कार्यालय में आवेदन किया था। उन्होंने इसके लिए कार्यालय के पटवारी कर्मवीर से संपर्क किया तो उसने एनओसी के लिए 12 हजार रुपये की डिमांड की। गुरदीप सिंह ने पटवारी को दो हजार रुपये दे दिए और 10 हजार रुपये एनओसी मिलने पर देने की बात कही। पटवारी ने गुरदीप सिंह को शुक्रवार को कार्यालय बुलाया था। इस बीच गुरदीप सिंह ने आज ही पटवारी की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस से कर डाली। विजिलेंस ने डीसी की अनुमति लेकर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना तैयार की। इसके लिए तहसीलदार दर्शन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद गुरदीप सिंह को रंग लगे 10 हजार रुपये के नोट दिए गए। शाम को गुरदीप सिंह कार्यालय पहुंचे तो पटवारी ने उनसे 10 हजार रुपये मांगे। गुरदीप सिंह ने नोट पटवारी को थमा दिए। इसके बाद गुरदीप सिंह ने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर आकर पटवारी को हिरासत में ले लिया। पटवारी का हाथ धुलवाने पर उसमें रंग नजर आया। विजिलेंस टीम उसे अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें