गांवों में किश्त लेने गया फाइनेंस कंपनी का युवक लापता
बिलासपुर। खंड बिलासपुर में गांवों में किश्त लेने गया फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका उतरप्रदेश के कस्बे सरसावां के गांव शाहपुर निवासी ओमबीर लगभग तीन माह से उसके पास कर्मचारी के तौर पर गांवों से किश्त एकत्रित करने का कार्य करता था। 17 जुलाई को वह बैंक से बाइक पर गांवों में किश्तें एकत्रित करने के लिए गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद मिला तो उन्होंने अपने स्तर पर भी उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। तीन दिन बीतने पर जब वह वापस नहीं लौटा तो बैंक के मैनेजर प्रमोद कुमार ने थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर धारा-365 के तहत केस दर्ज कर लिया।