फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई मौत में सुसाइड नोट मिलने से आया नया मोड़, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई मौत में नया मोड़, सुसाइड नोट में तीन को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। 30 जून को गांव राझेड़ी में हुई एक व्यक्ति की मौत में नया मोड़ आ गया है। घर से सुसाइड नोट मिला है, इसमें मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट मिलने की जानकारी पर जठलाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौका मुआयना किया और मृतक की अस्थियों में से कुछ नमूने लिए। सुसाइड नोट के मिलने से पहले परिजनों से इस प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की थी। वहीं सुसाइड नोट में प्रयोग किया गया एफिडेविट 17 जून 2017 को लिया गया है और हस्ताक्षर के साथ 30 जनवरी 2017 की तारीख अंकित है। इन वजहों से पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव ब्याना निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि उसके जीजा नाथीराम की 30 जून की सुबह तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाथीराम का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि किसी बात को लेकर नाथीराम परेशान था। इस पर उसने घर में जांच की तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें तीन लोगों की ओर से परेशान किए जाने की बात लिखी गई है। इसी आधार पर उन्होंने जठलाना पुलिस को सूचना दी। उधर थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। केवल सूचना पर उन्होंने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके का दौरा किया है और मृतक नाथीराम की अस्थियों से कुछ नमूने लिए हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें