एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। स्मैक की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सेल इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आईटीआई के नजदीक एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्म सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ नगर निगम रवि ओबरॉय को बुलाया गया। इसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान चांदपुर निवासी नितिन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।