फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते पकड़े दो युवकों को लाठियों से पीटने के मामले में सात लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दो युवकों को लाठियों से पीटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट में घायल हुए युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को नामजद किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दोनों युवकों पर भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

18 जनवरी को गांव याकूबपुर में महिपाल के घेर से कृषि उपकरण चोरी करते ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनकी पहचान गांव के ही गौतम व साहिल के रूप में हुई थी। इसके बाद इस मामले में 20 जनवरी को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में कुछ लोगों ने दोनों युवकों को लाठियों से पीटा था। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। सोशल मीडिया पर इन युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने मामले में मारपीट में घायल साहिल की शिकायत पर अब मारपीट व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में गांव के ही देवी सिंह, रिंकू, राहुल, अंकुश, डॉ. राकेश, हरिओम व मुकेश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, चोरी के आरोप में दोनों युवकों पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। चोरी के आरोप में दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घायल युवक की शिकायत पर सात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें