फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी, कारोबारी के घर से करोड़ों की नकदी, सोना और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त

Fri, 14 Jan 2022 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीमों ने जांच पड़ताल जारी रही। पूर्व विधायक सहित कई प्लाईवुड कारोबारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इनकम टैक्स - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में तीसरे दिन गुरुवार को भी यमुनानगर में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर दिनभर चली कार्रवाई के बाद शाम को टीम रवाना हो गई। वहीं एक कारोबारी के घर से सात करोड़ नकदी, छह करोड़ का सोना और करोड़ों रुपये की संपत्ति के कागजात मिले हैं, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विदित हो कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आयकर विभाग की 11 टीमें यमुनानगर पहुंचीं। इन टीमों ने पूर्व विधायक दिलबाग के घर के अलावा जोड़ियो, पांसरा, बाड़ी माजरा, जठलाना समेत कई स्थानों पर करीब 20 प्लाईवुड फैक्टरियों में छापेमारी की।

इनके अलावा आयकर विभाग की टीमों ने जोड़ियो स्थित यूनिक वुड, पांसरा टिंबर, श्री राम वुड इंडस्ट्री, राधा कृष्ण प्लाईवुड बाड़ी माजरा, ट्रीनोक्स जठलाना, यूनाइटेड टिंबर पर रेड कर जांच पड़ताल की। उक्त स्थानों पर टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, डायरी, मोबाइल, व्हाट्सअप चैट, बैंक खाते, नकदी, आभूषण व दस्तावेजों की जांच की है।
विज्ञापन


तीन दिन से आयकर विभाग की कार्रवाई से पूरी यमुनानगर इंडस्ट्रीज में हड़कंप की स्थिति है। कई कारोबारी फैक्ट्रियों में ताले लगाकर गायब हो गए हैं। फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मियों को भी भेज दिया गया तथा मालिकों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें