फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने के प्रेम विवाह में दो बार जानलेवा हमला, पार्षद को घर में घुसकर मारी गोली 

Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर के पार्षद देवेंद्र लक्की पर उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। लक्की ने 25 अक्तूबर को प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से डेढ़ माह में यह उन पर दूसरा हमला है। लक्की पूर्व कांग्रेस विधायक मास्टर रामसिंह के पोते हैं। हमलावर पार्षद के घर में पीछे गली में बने रास्ते से घुसे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पार्षद लक्की की दाहिनी जांघ में गोली लगी थी। उन्हें यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पार्षद पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया, रादौर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम की ओर से डॉ. चंद्रशेखर ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 


जांच में पुलिस को पार्षद पर चलाई गई गोली का खोल मौके से बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने घायल हुए पार्षद के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह गोली चलने के समय मकान के ऊपर कमरों में थे। उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। पुलिस ने पार्षद देवेंद्र लक्की की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पार्षद देवेंद्र लक्की ने 25 अक्तूबर को शहर की एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी से लड़की पक्ष के लोग खुश नहीं थे। नौ नवंबर को पार्षद देवेंद्र लक्की अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ कुरुक्षेत्र जा रहे थे तो गांव अलीपुरा के पास उनकी कार को तीन कारों में आए हथियारों से लैस युवकों ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हमलावरों ने लक्की पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

लक्की पर हमलावरों ने तीन राउंड फायर भी किए थे लेकिन वह बच गए थे। हमला करने व जातिसूचक शब्द कहने पर रादौर पुलिस ने पार्षद देवेंद्र लक्की के भाई धर्मवीर की शिकायत पर धारा 148, 149, 285, 506, आर्मस एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत एक युवक सहित 10-12 अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। 

पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सीआईए और रादौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - गुरदेव सिंह, एसएचओ, थाना रादौर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें