एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उसके स्पेयर पार्ट बेच देता था। पुलिस ने आरोपी को अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेहा बस्ती दडवा निवासी विशाल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की तीन वारदातों को खुलासा किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रभारी रमेश राणा ने बताया कि आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में आरोपी से दो बाइक तो बरामद हो गई लेकिन तीसरी बाइक के व्हील आरोपी ने बेच दिए। आरोपी ने सितंबर माह में सेक्टर 17 स्थित होटल के बाहर, पांच जनवरी को फिर सेक्टर- 17 से ही बाइक चोरी की। उसके बाद 22 जनवरी को उसने थाना शहर जगाधरी एरिया से बाइक चुराई थी।