फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लाकर देता था प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, पत्नी बेचने का करती थी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित 112 नशीले कैप्सूल के साथ एक महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे नशीले कैप्सूल लाकर देता है और वह इन्हें बेचती है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था। आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि छछरौली के गांव बलौली के पास एक महिला प्रतिबंधित दवाइयां लेकर घूम रही है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर कृष्ण, महिला पुलिस कर्मी सरस्वती देवी व अन्य कर्मियों की टीम का गठन किया गया। टीम ने दबिश देकर मौके पर घूम रही महिला को काबू किया। तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित 112 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पकड़ी गई महिला की पहचान गांव बलौली निवासी सुनीता के नाम से हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे यह दवाईयां लाकर देता है। वह इन्हें बेचने का काम करती है। इसके बाद टीम ने महिला के पति सतपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दंपति को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि यह दवाइयां नशा करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें